Gyanvapi ASI Survey LIVE Update: ज्ञानवापी की 3D मैपिंग, तीनों गुंबदों का सर्वे किया

First Ever News Admin
3 Min Read

Gyanvapi ASI Survey LIVE Update: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर की एएसआई से सर्वे (Gyanvapi ASI Survey) का काम लगातार किया जा रहा है। बता दें कि जिला कोर्ट के फैसले के बाद एएसआई ने सर्वे का काम शुरू किया था। इसके बाद फिर मामला सुप्रीम कोर्ट (SC) और इलाहाबाद हाई कोर्ट तक पहुंचा। तो वहीं शीर्ष कोर्ट की मंजूरी के बाद अब ज्ञानवापी परिसर के सर्वे का काम किया जा रहा है।rn

rn

दीवारों की 3-डी फोटोग्राफी, स्कैनिंग करवाईrn

बता दें कि ज्ञानवापी में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (Gyanvapi ASI Survey) ने चौथे दिन सर्वे किया। तो वहीं ASI ने रविवार को मुस्लिम पक्ष से चाबी लेकर व्यास तहखाने का ताला खुलवाया। जिसके बाद सफाई करवाई और एग्जास्ट लगाए और फिर इसके बाद सर्वे किया। ज्ञानवापी के तीनों गुंबदों और परिसर का सर्वे भी किया, ASI ने व्यास तहखाने में पैमाइश की। साथ ही दीवारों की 3-डी फोटोग्राफी, स्कैनिंग करवाई। चार्ट में दीवारों पर मिली कलाकृतियों के प्वाइंट़स नोट किए।rn

rn

आईआईटी के दो GPR एक्सपर्ट भी सर्वे टीम के साथ अंदर गएrn

आपको बता दें कि कानपुर आईआईटी के दो GPR एक्सपर्ट भी सर्वे टीम के साथ अंदर गए हैं। बताया जा रहा है कि एक-दो दिन में GPR मशीन से सर्वे शुरू हो सकता है। तो वहीं 12.30 बजे लंच और नमाज के लिए ब्रेक लिया। इसके बाद 2.30 बजे से दोबारा कार्यवाही शुरू हो गई है। मुस्लिम पक्ष ने जल्द ही मुख्य तहखाने की चाबी देने की बात कही है।rn

rn

आपको बता दें कि ASI ने चार सेक्टर बनाकर 100 मीटर एरियल व्यू फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की। जिसके बाद पश्चिमी दीवारों के निशान, दीवार पर सफेदी का चूना, ईंट में राख और चूने की जुड़ाई समेत मिट्टी के कई सैंपल जुटाए हैं। तो वहीं इनमें पत्थर के टुकड़े, दीवार की प्राचीनता, नींव और दीवारों की कलाकृतियां, मिट्‌टी और उसका रंग, अवशेष की प्राचीनता सहित अन्न के दाने का सैंपल जुटाया है। वहीं इसके अलावा, टूटी मिली प्रतिमा का एक टुकड़ा भी ASI ने सैंपल में शामिल किया है। डिजिटल नक्शे में अंदर की वर्तमान स्थिति को भी अंकित किया जा रहा है।rn

Share This Article