Bollywood News: अक्सर सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को लेकर तरह तरह की खबरें आती रहती है, इसी कड़ी में दोनों की शादी की खबरे तेजी से वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि Arbaaz Khan के बाद अब Malaika Arora ने Arjun Kapoor के साथ चोरी छुपे शादी कर ली है। आखिर इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो आपके आर्टिकल पढ़कर ही पता चल पाएगा।
शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल
दरअसल पिछले दिनों अरबाज़ खान ने 56 साल की उम्र में दूसरी शादी रचा ली है। तो वहीं अब सोशल मीडिया में एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक्ट्रेस मलाइका और अर्जुन शादीशुदा नजर आ रहे हैं। खबरों के मुताबिक दोनों में से कोई भी शादी को लेकर कमिटमेंट करने को तैयार नहीं था, लेकिन शादी दोनों करना चाहते थे। इसी बीच दोनों की शादी की फोटोज सामने आई हैं। जिसमें दोनों दूल्हा-दुल्हन अवतार में नजर आ रहे हैं।
वायरल हो रही है फेक फोटोज
सोशल मीडिया खबरों के मुताबिक मलाइका और अर्जुन कपूर के फैंस काफी लंबे समय से दोनों की शादी का इंतज़ार कर रहे है। तो वहीं अब दावा किया जा रहा है की दोनों ने रातोरात शादी रचा ली है। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों को दूल्हा और दुल्हन के बने देखा जा सकता हैं। लेकिन आपको बता दें कि वायरल हो रही ये तस्वीरें पूरी तरह से फेक हैं और दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है।