Amit Shah Sirsa Rally: सिरसा में आज अमित शाह की रैली, जानिए क्या हैं इस रैली के मायने?

First Ever News Admin
2 Min Read

Amit Shah Sirsa Rally: हरियाणा में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के ‘मिशन 2024’ को को देखते हुए भाजपा आज हरियाणा में चुनावी रैलियों की शुरुआत कर रही है। आपको बता दें कि आज सिरसा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रैली को संबोधित करेंगे। अमित शाह शाम करीब 4 बजे वह यहां पहुंचेंगे।rn

rn

बताया जा रहा है कि सिरसा पहुंचने के बाद अमित शाह पहले गुरुद्वारा चिल्ला साहिब के प्रमुख सेवादार बाबा अजीत सिंह का देहांत होने के कारण शोक प्रकट करने जाएंगे, इसके बाद वे रैली स्थल को संबोधित करेंगे। दरअसल सिरसा की सिख संगत में गुरुद्वारा चिल्ला साहिब का विशेष प्रभाव है। rn

rn

बता दें कि भाजपा ने अपने पहले सर्वे में पूरे देश में 50 ऐसी लोकसभा सीटें छांटी थी, जिसमें वे कमजोर हो रहे हैं। इसमें हरियाणा की 2 सीटें सिरसा और रोहतक थी, और इसी के चलते भाजपा सिरसा से रैली की इसकी शुरुआत कर रही है।

rn

तो वहीं दूसरा कारण ये भी है कि सिरसा चौटाला परिवार का गढ़ रह चुका है, भाजपा की केवल एक ही सांसद है, कोई विधायक नहीं है। इसलिए भाजपा चौटाला परिवार के गढ़ में इनेलो के साथ-साथ जजपा को भी संदेश देना चाहती है। ज्ञात हो कि इस समय जजपा हरियाणा में गठबंधन की सहयोगी है।rn

Share This Article