Bigg Boss OTT2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के इस कंटेस्टेंट की कहानी आपको रुला देगी

First Ever News Admin
3 Min Read

Bigg Boss OTT2: इन दिनों लेबनान में जन्मे मॉडल ज़ैद हदीद बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 (Bigg Boss OTT-2) के घर में हॉट टॉपिक बने हुए हैं। बता दें कि इंटरनेशनल सेंसेशन हदीद अपने लुक से लड़कियों को इंप्रेस कर रहे हैं। अब जैद ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में ऐसे खुलासे किए हैं जो किसी को भी भावुक कर देंगा।rn

rn

उन्होंने अपनी पत्नी और बेटी के बारे में भी कई खुलासे किए हैं। बिग बॉस के घर में जैद से पूछा गया कि आप कभी अपनी पत्नी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर क्यों नहीं करते? अपने मुश्किल दिनों को याद कर जैद भावुक हो गए, और जैद नाश्ते की टेबल पर जोर-जोर से रोने लगे। घर के बाकी कंटेस्टेंट्स को समझ नहीं आ रहा था कि जैद को क्या हो गया है। rn

rn

इसके बाद जैद ने कहा कि वह खाना देखकर इमोशनल हो जाते हैं। ज़ैद ने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब उन्हें सड़क पर भूखा सोना पड़ता था। कई बार उन्होंने कूड़ेदान में खाना खोजना पड़ता था। अब जब भी कोई खाना मांगता है तो मैं मना नहीं कर सकता, चाहे हालात कुछ भी हों।rn

rn

अपनी बेटी और पत्नी के विषय पर बात करते हुए जैद ने कहा कि अगर वह अपनी बेटी की फोटो शेयर करते हैं तो लोग उनकी पार्टनर के बारे में पूछते हैं। ज़ैद ने कहा कि उनका और उनकी पत्नी का तलाक हो चुका है, हालांकि उनके बीच काफी अच्छे रिश्ते हैं। लोग मेरे सोशल मीडिया पर मेरी बेटी को देखते हैं, लेकिन उसकी मां के बारे में लोग सवाल करते हैं। मैं किसी से कुछ नहीं छिपाता हूं।rn

rn

आपको बता दें कि जैद हदीद ने 2017 में मशहूर मॉडल और उद्यमी रमोना खालिद से शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी है, लेकिन शादी के कुछ साल बाद ही दोनों अलग हो गए थे। ज़ैद ने कहा कि रमोना के लिए उनके मन में बहुत सम्मान है। वह एक सख्त महिला हैं। rn

Share This Article