Nitish Kumar Oath Ceremony: बिहार की राजनीति में फिर एक बार बड़ा उल्टफेर देखने को मिला। आपको बता दें कि बिहार में नीतीश कुमार ने 9वीं बार BJP के साथ मिलकर सरकार बना ली है। तो वहीं इसके साथ ही BJP कोटे से प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा औऱ JDU कोटे से श्रवण कुमार सहित 8 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। तो वहीं हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा कोटे से संतोष कुमार सुमन ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
राजभवन में ली शपथ
आपको बता दें कि बिहार की राजनीति में ये बड़ा उल्टफेर देखने को मिला है। तो वहीं राजभवन के राजेंद्र मंडप में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने नीतीश सहित सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। तो वहीं इस दौरान BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी वहां मौजूद रहे।
जान लें बिहार राजनीति का गणित
आपको बता दें कि इससे पहले अपने पद से इस्तीफा देते हुए राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर के सामने NDA सरकार बनाने का दावा पेश किया था। तो वहीं बिहार विधानसभा में अभी JDU के पास 45 विधायक हैं, इसके साथ ही BJP के पास 76 और हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा के पास 4 विधायक हैं। बता दें कि तीनों दलों के पास कुल 125 विधायक हैं, जो सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत के जादुई आंकड़े 122 से भी ज्यादा हैं।