BJP संगठन में बड़ा फेरबदल, जेपी नड्डा ने किया अपनी टीम का ऐलान, कांग्रेस से आए एंटनी के बेटे को भी जिम्मेदारी

First Ever News Admin
2 Min Read

Lok Sabha elections: आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनोवं को लेकर सभी राजनीतिक दलों में उठापटक जारी है। इसी कड़ी में 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार 29 जुलाई यानी आज अपनी नई टीम का ऐलान किया है। बता दें कि केंद्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की लिस्ट में कुल 38 नाम हैं, जिनमें नए और पुराने चेहरों का समन्वय बैठाया गया है।

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल, जेपी नड्डा ने किया अपनी टीम का ऐलान, कांग्रेस से आए एंटनी के बेटे को भी जिम्मेदारी

तो वहीं बीएल संतोष राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बने रहेंगे। शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों डॉ. रमन सिंह, वसुंधरा राजे सिंधिया, रघुबर दास को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। तो वहीं मध्य प्रदेश से सौदान सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कैलाश विजयवर्गीय को राष्ट्रीय महामंत्री का पद दिया गया है। साथ ही कांग्रेस से आए अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। बता दें कि अनिल कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे हैं।

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल, जेपी नड्डा ने किया अपनी टीम का ऐलान, कांग्रेस से आए एंटनी के बेटे को भी जिम्मेदारी

आपको बता दें कि बीजेपी की इस नई टीम में 13 राष्ट्रीय सचिव, 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय महामंत्री भी बनाए गए हैं। तो वहीं यूपी से सबसे ज्यादा 6 नाम हैं। सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर, रेखा वर्मा, लक्ष्मीकांत बाजपेई और विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर हैं। तारिक अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर रहे हैं। इनके अलावा राधामोहन अग्रवाल, अरुण सिंह को भी जिम्मेदारी दी गई है।

तो वहीं तेलंगाना से संजय बंदी को टीम शामिल किया गया है। दरअसल एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में इसी साल के आखिर तक चुनाव होने हैं। मध्यप्रदेश से तीन नेताओं को उनके पद पर बरकरार रखा गया है। कैलाश विजयवर्गीय राष्ट्रीय महामंत्री बने रहेंगे, इसी तरह सौदान सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और ओमप्रकाश धुर्वे भी राष्ट्रीय सचिव के पद पर बरकरार रहेंगे।

Share This Article