CBSE board exams 2024: सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, जरुर पढ़ लें ये खबर…

First Ever News Admin
2 Min Read

First Ever News, CBSE board exams 2024 Update: सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट आया है। आपको बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE के विद्यार्थियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। बता दें कि कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने स्टूडेंट्स के लिए नया नोटिस जारी किया है। दरअसल 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 में बड़ा बदलाव किया गया है।rn

rn

rn

12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए ये हुआ बदलावrn

आपको बता दें कि सीबीएसई (CBSE) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए अकाउंटेंसी आंसर-बुक में एक महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा करते हुए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। rn

rn

तो वहीं अधिसूचना के अनुसार, बोर्ड अब उन अंसर सीट को हटा रहा है, जिनमें अकाउंटेंसी विषय में टेबल प्रदान की गई थीं। इसके साथ ही बोर्ड ने कहा कि यह बदलाव बोर्ड परीक्षा 2023-24 से लागू होगा। इसी के साथ ही 2024 परीक्षा से कक्षा 12वीं में अन्य विषयों की तरह सामान्य पंक्ति की अंसर सीट अकाउंटेंसी विषय में भी प्रदान की जाएंगी। दरअसल यह घोषणा बोर्ड द्वारा सीबीएसई एफिलेटेड सभी स्कूलों के प्रिंसिपलों के लिए है। rn

rn

rn

रजिस्ट्रेशन की समय सीमा भी बढ़ाईrn

आपको बता दें कि साथ ही बोर्ड ने 2023-24 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन डेटा जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा कर 25 अक्टूबर कर दी गई है। rn

rn

एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन जरुरीrn

बता दें कि इसके अलावा CBSE बोर्ड के छात्र-छात्राओं का पंजीकरण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट -cbse.gov.in पर दिए गए परीक्षा लिंक के जरिए कर सकेंगे। दरअसल केवल उन्हीं छात्रों को सत्र 2024-25 में 10वीं, 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं में बैठने की अनुमति दी जाएगी, जिनके नाम पंजीकरण डेटा में शामिल होंगे। साथ ही इसके लिए कक्षा 9वीं के छात्रों को 300 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। rn

rn

Share This Article