Chandra Grahan 2023: आज लगने जा रहा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, फटाफट सूतक लगने से पहले निपटा लें ये काम

First Ever News Admin
3 Min Read

First Ever News, Chandra Grahan 2023: आज 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण आज यानी 28 अक्टूबर को लगने जा रहा है। तो वहीं ज्योतिषियों के अनुसार सूतक काल लगने से पहले कुछ खास काम कर लेने चाहिए।

rn

rn

ये रहेगा चंद्र ग्रहण का समय rn

आपको बता दें कि भारतीय समयानुसार, आज लगने वाला चंद्र ग्रहण रात 11 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगा और इसका समापन देर रात 3 बजकर 56 मिनट पर होगा। तो वहीं इस ग्रहण की गहरी छाया 29 अक्टूबर की रात 1 बजकर 5 मिनट से शुरू होकर 2 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी, तो वहीं जिसका समय एक घंटा 19 मिनट होगा। rn

rn

आज लग जाएगा सूतकrn

आपको बता दें कि यह ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगने जा रहा है, तो वहीं चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले ही लग जाता है इसलिए, इसका सूतक 28 अक्टूबर यानी आज शाम 4 बजकर 5 मिनट पर शुरू हो जाएगा। तो वहीं आपको बता दें कि सूतक लगने से पहले ये काम फटाफट निपटा लें- rn

rn

खाने पीने की चीजों में तुलसी डाल देनी चाहिएrn

बता दें कि सनातन धर्म में तुलसी का बहुत सबसे ज्यादा है, ग्रहण काल में भी तुलसी का प्रयोग करना सबसे शुभ माना जाता है। तो वहीं ऐसा माना जाता है कि ग्रहण लगने से पहले खाने पीने की चीजों में तुलसी डाल देनी चाहिए। rn

इससे ग्रहण का खाने पीने की चीजों पर दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है और उसे बाद में खाया जा सकता है. हालांकि तुलसी के पत्तों को तोड़ने का भी एक निश्चित समय होता है। rn

rn

ग्रहण काल में तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिएrn

बता दें कि आपको न तो ग्रहण काल में तुलसी के पत्ते तोड़ने चाहिए और न ही सूतक काल में। आप सूतक काल से पहले ही तुलसी के पत्तों को तोड़कर रख लें और ग्रहण लगने से पहले ही उन्हें खाने में डाल दें।rn

rn

सूतक काल में मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैंrn

ऐसा माना जाता है कि चंद्र ग्रहण लगने से पहले सूतक काल में मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इन्हें चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद ही खोला जाता है।rn

rn

ग्रहण काल में देवी-देवताओं की पूजा वर्जित होती है.rn

तो वहीं इस अवधि में भगवान की मूर्तियों को स्पर्श करने से बचना चाहिए। ग्रहण काल में देवी-देवताओं की पूजा वर्जित होती है, इसलिए अपने घर के मंदिरों के कपाट भी बंद ही रखें, इन्हें सूतक काल के प्रारंभ से लेकर ग्रहण समापन तक बंद रखें।rn

rn

Share This Article