Chandrayaan-3: पूजा के लिए चंद्रयान-3 का मॉडल लेकर तिरुपति वेंकटचलपति मंदिर पहुंची ISRO टीम

First Ever News Admin
1 Min Read

Chandrayaan-3: ISRO यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन के लिए मिशन तत्परता समीक्षा यानी (MRR) पूरी कर ली है। तो वहीं चंद्रयान-3 के लिए काउंट डाउन गुरुवार दोपहर को शुरू होगा। rn

rn

शुक्रवार दोपहर 2:35 बजे होगी लॉन्चिंगrn

आपको बता दें कि चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की लॉन्चिंग शुक्रवार दोपहर 2:35 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से होगी। तो वहीं चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से पहले ISRO के वैज्ञानिक भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए तिरूपति वेंकटचलापति मंदिर पहुंचे। यहां वैज्ञानिक अपने साथ चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) का मिनिएचर मॉडल भी अपने साथ ले गए। rn

rn

चंद्रयान 24-25 अगस्त को चांद पर उतरेगा rn

बता दें कि चंद्रयान 24-25 अगस्त को चांद पर उतरेगा, और अगले 14 दिन रोवर लैंडर के चारों ओर 360 डिग्री में घूमेगा और कई परीक्षण करेगा। चंद्रमा पर अपना राष्ट्रध्वज पहुंचाने वाला भारत चौथा देश तो बनेगा ही साथ ही चांद के दक्षिणी ध्रुव के करीब पहुंचने वाला पहला देश भी होगा। यह वही इलाका है जहां चंद्रयान-1 के दौरान मून इंपैक्ट प्रोब छोड़ा था और इसरो ने पानी होने का पता लगाया था। यहीं चंद्रयान-2 की क्रैश लैंडिंग हुई थी। rn

rn

Share This Article