Chandrayaan-3 Mission: टच-डाउन से पहले ISRO ने Tweet कर दी बड़ी जानकारी, खबर जानकर हैरान हो जाएंगे आप..

First Ever News Admin
2 Min Read

Chandrayaan-3 Mission: भारत अंतरिक्ष की दुनिया में सबसे बड़ा इतिहास रचने वाला है. इसरो का चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) चांद पर उतरने का इंतजार कर रहा है। आपको बता दें कि कल शाम 6 बजकर 4 मिनट पर विक्रम लैंडर सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश करेगा। तो वहीं इसरो (ISRO) के वैज्ञानिकों का दावा है कि चाहे कुछ हो जाए लैंडिंग होकर रहेगी।

Chandrayaan-3 Mission: टच-डाउन से पहले ISRO ने Tweet कर दी बड़ी जानकारी, खबर जानकर हैरान हो जाएंगे आप..

Chandrayaan-3 Mission: ISRO ने दी ये बड़ी अपडेट rn

आपको बता दें कि चंद्रमा की सतह पर अपने लैंडर के निर्धारित टच-डाउन से एक दिन पहले मंगलवार को ISRO ने बड़ी अपडेट दी है। दरअसल भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी (ISRO) ने चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के लैंडर के चंद्रमा की सतह पर उतरने के तय समय से एक दिन पहले मंगलवार को कहा- चंद्रयान-3 मिशन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ रहा है। साथ ही अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा- यहां ‘इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क’ यानी (आईएसटीआरएसी) में स्थित ‘मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स’ में उत्साह का माहौल है।

Chandrayaan-3 Mission: टच-डाउन से पहले ISRO ने Tweet कर दी बड़ी जानकारी, खबर जानकर हैरान हो जाएंगे आप..

rn

मंगलवार दोपहर को दी ताजा जानकारीrn

बता दें कि इसरो (ISRO) ने चंद्रमा पर भारत के तीसरे मिशन की मंगलवार दोपहर को ताजा जानकारी देते हुए कहा- मिशन तय कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ रहा है, प्रणालियों की नियमित जांच की जा रही है, सुचारू संचालन जारी है। इसके बाद कहा- एमओएक्स/आईएसटीआरएसी से चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के चंद्रमा की सतह पर उतरने का सीधा प्रसारण बुधवार शाम 5 बजकर 20 मिनट से शुरू किया जाएगा। तो वहीं लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल के बुधवार को शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह के दक्षिण ध्रुवी क्षेत्र के निकट उतरने की उम्मीद है।rn

rn

rn

rn

Share This Article