Chandrayaan 3 Moon Landing Update: चंद्रमा के और करीब पहुंचा चंद्रयान, 23 अगस्त को होगी लैंडिंग, जानें चंद्रयान-3 का अब तक का सफर…

First Ever News Admin
3 Min Read

Chandrayaan-3 Moon Landing Update: इसरो (ISRO) ने चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) को चांद के चौथे ऑर्बिट में पहुंचा दिया है। बता दें कि इसरो ने आज यानी 14 अगस्त को तीसरी बार चंद्रयान-3 की ऑर्बिट घटाई है। तो वहीं अब चंद्रयान 150 km x 177 km वाली लगभग गोलाकार कक्षा में घूम रहा है। इसरो (ISRO) ने 14 अगस्त की सुबह करीब पौने बारह बजे चंद्रयान-3 के थ्रस्टर्स को ऑन किया था, इंजनों को करीब 18 मिनट के ऑन किया गया था।

Chandrayaan 3 Moon Landing Update: चंद्रमा के और करीब पहुंचा चंद्रयान, 23 अगस्त को होगी लैंडिंग, जानें चंद्रयान-3 का अब तक का सफर...

आपको बता दें कि बीते 5 अगस्त को चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) चांद की पहली ऑर्बिट में पहुंचा था। उसके बाद अब तक इसकी दो बार ऑर्बिट बदली जा चुकी है, और इसी दिन चंद्रयान ने चांद की पहली तस्वीरें जारी की थीं। उस समय चंद्रयान चांद के चारों तरफ 1900 km प्रति सेकेंड की गति से 164 x 18074 KM के अंडाकार ऑर्बिट में यात्रा कर रहा था। जिसे 6 अगस्त 2023 को घटाकर 170 x 4313 km की ऑर्बिट में डाला गया था, यानी उसे चंद्रमा की दूसरी कक्षा में डाला गया था।

rn

जानें अब तक का चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) का सफर…rn

  • 14 जुलाई को चंद्रयान पृथ्वी की 170 km x 36,500 km की ऑर्बिट में छोड़ा।rn
  • 15 जुलाई को पहली बार ऑर्बिट बढ़ाकर 41,762 km x 173 km की गई।rn
  • 17 जुलाई को दूसरी बार ऑर्बिट बढ़ाकर 41,603 km x 226 km की गई।rn
  • 18 जुलाई को तीसरी बार ऑर्बिट बढ़ाकर 5,1400 km x 228 km की गई।rn
  • 20 जुलाई को चौथी बार ऑर्बिट बढ़ाकर 71,351 x 233 Km की गई।rn
  • 25 जुलाई को 5वीं बार ऑर्बिट बढ़ाकर 1,27,603 km x 236 km की गई।rn
  • 31 जुलाई और 1 अगस्त की रात चंद्रयान पृथ्वी की कक्षा से चंद्रमा की ओर बढ़ गया।rn
  • 5 अगस्त को चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की 164 Km x 18074 Km की कक्षा में प्रवेश किया।rn
  • 6 अगस्त को चंद्रयान की ऑर्बिट पहला बार घटाकर 170 Km x 4313 Km की गई।rn
  • 9 अगस्त को चंद्रयान की ऑर्बिट दूसरी बार घटाकर 174 km x 1437 km की गई।rn
  • 14 अगस्त को चंद्रयान की तीसरी बार ऑर्बिट घटाकर 150 Km x 177 Km की गई
Share This Article