Chandrayan-3: भारत रचेगा नया इतिहास, बनेगा चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश

First Ever News Admin
2 Min Read

Chandrayan-3: भारत एक नया नया इतिहास रचने जा रहा है। बता दें कि इसरो (ISRO) चंद्रयान-3 लॉन्च करने के लिए तैयार है, जिसके बाद भारत चंद्रमा की सतह पर अपना अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बन जाएगा। अंतरिक्ष के क्षेत्र में ये भारत की एक और बड़ी कामयाबी होगी। चंद्रयान-3 को लॉन्च करने की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। rn

14 जुलाई दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर होगा लॉन्च

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी (ISRO) ने बहुप्रतीक्षित मिशन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग की तारीख का एलान कर दिया है।14 जुलाई दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा। तो वहीं इसरो (ISRO) प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि चंद्रयान-3 (Chandrayan-3) मिशन के तहत इसरो 23 अगस्त या 24 अगस्त को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करेगा। साथ ही बताया कि चंद्रयान-3 (Chandrayan-3) मिशन के प्राथमिक तीन उद्देश्य हैं, चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग चंद्रमा पर रोवर का उतरना और इन-सीटू वैज्ञानिक प्रयोगों का संचालन करना। rn


चंद्रयान-2 मिशन आखिरी चरण में विफल हो गया था rn

बताया जा रहा है कि चंद्रयान-2 (Chandrayan-2) के बाद इस मिशन को चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग के लिए भेजा जा रहा है। चंद्रयान-2 मिशन आखिरी चरण में विफल हो गया था, उसका लैंडर पृथ्वी की सतह से झटके के साथ टकराया था, जिसके बाद पृथ्वी के नियंत्रण कक्ष से उसका संपर्क टूट गया था। चंद्रयान-3 को उसी अधूरे मिशन को पूरा करने के लिए भेजा जा रहा है।

rn

Share This Article