Cyclone Biporjoy: हरियाणा में मानसून पर बिपरजॉय का असर, अब जून के लास्ट में पहुंचेगा

First Ever News Admin
2 Min Read

Cyclone Biporjoy: हरियाणा में इस बार मानसुन पर बिपरजॉय तूफान का असर हुआ है। बता दें कि चक्रवात के कारण हरियाणा में मानसून लेट पहुंचने का अनुमान है। तो वहीं इसको लेकर मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि जून के लास्ट में मानसून राज्य में दस्तक दे सकता है।rn

rn

दरअसल इससे पहले मौसम विभाग ने 25 जून तक प्रदेश में मानसून पहुंचने का अनुमान लगाया था, लेकिन अब मौसम विभाग ने 30 जून तक पहुंचने की संभावना जताई है। तो वहीं मानसूनी बारिश लेट होने के कारण किसानों को धान की फसल की रोपाई में भी देरी होने हो सकती है।rn

rn

अनुमान लगाया जा रहा हे कि आने वाले दिनों में मौसम राहत भरा रहने वाला है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने 25 के बाद बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। हवाओं के साथ बारिश होने से दिन के तापमान में कोई खास वृद्धि नहीं होगी। संभावना है कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम ही रहने वाला है। रात के न्यूनतम तापमान में भी आने वाले दिनों में कमी दिखाई देगी।rn

rn

बता दें कि हरियाणा में लगभग 2 दिन सक्रिय रहने के बाद बिपरजॉय तूफान अब विदा ले चुका है। इसके कारण आधे हरियाणा में तेज हवा के साथ बारिश भी हुई। अगर बारिश के आंकड़ों को देखें तो औसतन 2.1 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। कई स्थानों पर विंड स्पीड भी 60 किलोमीटर दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश कुरुक्षेत्र में हुई, यहां 19.6 एमएम बारिश हुई। rn

Share This Article