Delhi News: गर्लफ्रेंड पर रखता था गंदी नज़र, मर्डर कर लाश फ्लैट के आंगन में ही दफना दी

First Ever News Admin
2 Min Read

First Ever News, Delhi News: राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, मामला दिल्ली के आर के पुरम इलाके का है। आपको बता दें कि यहां सर्वे ऑफ इंडिया डिफेंस ऑफिसर कॉम्प्लेक्स के सीनियर सर्वेयर की हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं इ सर्वेयर का शव सरकारी फ्लैट के आंगन में दफन हुआ मिला।rn

तो वहीं जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने हत्या कर पहले शव को फ्लैट में दफनाया फिर फर्श सीमेंट से पक्का करवा दिया। तो वहीं मामले में पुलिस ने आरोपी क्लर्क अनीस को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के मुताबिक मृतक 42 साल का महेश कुमार उसकी प्रेमिका पर बुरी नजर रखता था। इसके अलावा उसके 9 लाख रुपए भी नही चुकाए जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

तो वहीं आरोपी के मुताबिक, 28 व अगस्त को ऑफिस से छुट्टी लेने के बाद वह लाजपत नगर और साउथ एक्स की मार्केट गया जहां से उसने 6 फीट की पॉलीथीन, फावड़ा खरीदा उसके बाद दोपहर महेश को घर बुलाया. महेश दोपहर करीब 12 बजे आरके पुरम सेक्टर 2 स्थित उसके घर पहुंच। जिसके बाद दोनों में बहस हुई और महेश के सिर पर पाइप रिंच मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी बाइक से सोनीपत अपने घर चला गया।

पुलिस को शक न हो इसलिए फोन वहीं छोड़ दिया और 29 अगस्त को आकर शव के घर के पीछे डेढ़ फीट गहरा गड्ढा कोदा उसी में महेश की लास दफना ऊपर से सीमेंट से फर्श पक्का कर दिया हालांकि आरोपी पुलिस से बच नहीं पाया और पुलिस ने 2 सितंबर को शव बरामद किया।

rn

rn

Share This Article