Employees Diwali Bonus: ग्रुप C और ग्रुप B कर्मचारियों को मोदी सरकार का बड़ा गिफ्ट, जानें कितना मिलेगा बोनस

First Ever News Admin
3 Min Read

First Ever News, National News, Central Government, Employees Diwali Bonus: केद्र की मोदी सरकार ने कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा गिफ्ट दिया है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2022-23 के लिए गैर-राजपत्रित ग्रुप बी और ग्रुप सी कर्मचारियों के लिए मंगलवार को नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस का ऐलान कर दिया है।rn

rn

7,000 रुपये के बोनस की घोषणाrn

बता दें कि इसमें ग्रुप C और ग्रुप B के नॉन गैजेटेड कर्मचारियों को एक महीने की सैलरी के बराबर पैसे बोनस के रूप में दिया जाता है। तो वहीं वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को केंद्र सरकार के अराजपत्रित कर्मचारियों के वास्ते 2022-23 के लिए 7,000 रुपये के बोनस की घोषणा की है। rn

rn

मंत्रालय के कार्यालय ज्ञापन में दी गई ये जानकारीrn

दरअसल मंत्रालय के एक कार्यालय ज्ञापन में इसकी जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि यह बोनस उन कर्मचारियों को दिया जाएगा, जो किसी ‘प्रॉडक्टिविटी लिंक्ड बोनस योजना’ का लाभ नहीं ले रहे हैं। rn

rn

तो वहीं वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने अपने ज्ञापन में कहा है कि लेखा वर्ष 2022-23 के लिए 30 दिनों की परिलब्धियों के बराबर नॉन प्रॉडक्टिविटी लिंक्ड बोनस केंद्र सरकार के समूह ‘सी’ और समूह ‘बी’ के सभी अराजपत्रित कर्मचारियों को दिया गया है। बोनस का लाभ केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और सशस्त्र बलों के पात्र कर्मचारियों को भी मिलेगा. इसके अलावा अस्थाई कर्मचारी भी इसके दायरे में आते हैं.rn

rn

इनको मिलेगा बोनसrn

आपको बता दें कि वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग के मुताबिक केंद्र सरकार के उन कर्मचारियों को यह बोनस मिलेगा जो 31 मार्च 2023 तक सर्विस में रहे हैं, इसके साथ ही साल 2022-23 के दौरान कम से कम 6 महीने तक काम किया है।rn

rn

जल्द होगा महंगाई भत्ते का ऐलानrn

तो वहीं खबरों के मुताबिक मोदी कैबिनेट दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता भी बढ़ा सकती है। बताया जा रहा है कि महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़कर 46 प्रतिशत होने की संभावना है। rn

rn

Share This Article