Hansika Motwani: हंसिका मोटवानी की कई सारी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिनको खूब पसंद किया जा रहा है। फोटोज में एक्ट्रेस काफी खुश नजर आ रही हैं और उनके चेहरे पर ये खुशी साफ देखी जा सकती है
Hansika Motwani New Car photos Viral
आपको बता दें कि बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली हंसिका मोटवानी ने हाल ही में सफेद रंग की BMW GT 630i खरीदी है, जिसकी कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हंसिका के घर में आज नए सदस्य के तौर पर BMW की एंट्री हुई है।
आप भी देखिए ये फोटोज..
Hansika Motwani की नई कार की कीमत जानें?
आपको बता दें कि Hansika Motwani ने अपनी नई गाड़ी की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है, ये गाड़ी सफेद रंग की BMW GT 630i है, जिसकी कीमत 75.50 लाख रुपये बताई जा रही है। तो वहीं गाड़ी देखने में काफी शानदार लग रही है साथ ही फैंस भी एक्ट्रेस को नई गाड़ी के लिए बधाई दे रहे हैं।
Hansika Motwani पर्सनल लाइफ
जानकारी के लिए बता कि हंसिका ने कई हिंदी टीवी शो में काम किया, इसके अलावा उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया। हालांकि, आज के समय में हंसिका साउथ इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। इसके बाद अगर उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो एक्ट्रेस ने साल 2022 की दिसंबर में बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया के साथ शादी की थी।