Haryana Budget LIVE: सीएम खट्टर ने की बड़ी घोषणा, किसानों के कर्ज पर ब्याज-पेनल्टी माफ

Admin
2 Min Read
Haryana Budget LIVE: CM Khattar made a big announcement, interest and penalty on farmers' loans waived

Haryana Budget LIVE: आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बजट पेश कर रहे हैं। आपको बता दें कि यह बजट 1 लाख 89 हजार करोड़ रुपए का होगा, जो पिछले बजट से 11 प्रतिशत ज्यादा है।

Haryana Budget LIVE: CM Khattar made a big announcement, interest and penalty on farmers' loans waived
Haryana Budget LIVE: CM Khattar made a big announcement, interest and penalty on farmers’ loans waived

तो वहीं मुख्यमंत्री ने हरियाणा के 5 लाख 47 हजार डिफॉल्टर किसानों के कर्ज का ब्याज और पेनल्टी माफी की घोषणा की है। उन्होंने कहा- जो किसान 30 सितंबर 2023 तक का कर्ज 31 मई 2024 तक जमा कराते हैं, उनका ब्याज और पेनल्टी माफ होगी। मैं किसान हूं, किसान का बेटा हूं, किसान के दर्द को समझता हूं। मैंने खुद हल चलाया है, खेती की है।

CM मनोहर लाल ने कहा- विकसित भारत की यात्रा में विकसित हरियाणा अहम भूमिका निभाएगा। मेरे लिए लगातार 5वीं बार बजट पेश करना गर्व की बात है। भारत दुनिया की सबसे तेजी के साथ बढ़ती अर्थव्यवस्था है। हमने कोविड का भी सामना किया।

Haryana Budget LIVE: CM Khattar made a big announcement, interest and penalty on farmers' loans waived
Haryana Budget LIVE: CM Khattar made a big announcement, interest and penalty on farmers’ loans waived

बता दें कि CM ने बजट की कॉपी पर साइन की है, वह अपने दूसरे कार्यकाल का अंतरिम बजट पेश करेंगे। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू हो चुकी है। चुनावी साल होने के चलते माना जा रहा है कि बजट में महिला, रोजगार, हेल्थ सेक्टर, कृषि समेत विभिन्न क्षेत्रों पर विशेष फोकस रहेगा।

तो वहीं साल 2020-21 का बजट 1,42,343 करोड़ रुपए का था। साल 2021-22 का बजट बढ़कर 1,55,645 करोड़ रुपए का हो गया। साल 2022-23 का बजट बढ़ाकर 1,77,255.99 करोड़ रुपए का किया गया। साल 2023-24 में मनोहर लाल सरकार ने 1,83,950 करोड़ का बजट पेश किया। तो वहीं अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस बार किस तरह का बजट पेश करते हैं।

Haryana Budget LIVE: CM Khattar made a big announcement, interest and penalty on farmers' loans waived
Haryana Budget LIVE: CM Khattar made a big announcement, interest and penalty on farmers’ loans waived
Share This Article