Haryana Diwas 2023: आज 57 साल का हुआ हरियाणा, पंजाब से अलग होने के बाद अब तक कितना बदलाव, यहां पढ़ें…

First Ever News Admin
5 Min Read

First Ever News, Haryana News, Haryana Day, Haryana Diwas 2023: आज यानी 1 नवंबर को हरियाणा प्रदेश 57 साल का हो गया है। आपको बता दें कि आज हरियाणा अपना 58वां स्थापना दिवस मना रहा है।rn

rn

इस दिन हुआ था पंजाब से अलगrn

आपको बता दें कि 1 नवंबर 1966 को हरियाणा, पंजाब से अलग होकर अस्तित्व में आया था। तो वहीं आज हरियाणा 57 साल का हो गया है। दरअसल यह प्रदेश आधारभूत ढांचे से लेकर खेल, शिक्षा, संस्कृति सहित विकासात्मक गतिविधियों में दूसरे राज्यों के लिए नजीर बन रहा है। बता दें कि आज हरियाणा विकसित राज्यों में पहले पायदान पर है।rn

rn

तो चलिए आपको बताते हैं 1 नवंबर 1966 से लेकर अब तक हरियाणा प्रदेश कितना बदला है। दरअसल साल 1966-67 से लेकर अब तक (2023-24) हरियाणा प्रदेश ने अनेकों उतार-चढ़ाव देखें हैं। rn

rn

1966-67 से लेकर 2023-24 तक का हरियाणा का सफर–rn

rn

साल— (1966-67) साल—(2023-24) rn

  • प्रति व्यक्ति आय -608 रुपये —- 2,96,685 रुपयेrn
  • निर्यात -4.50 करोड़ रुपये —— 2,45,453 करोड़ रुपये (2022-2023)rn
  • खाद्यान्न उत्पादन -25.92 लाख टन —– 185.05 लाख टनrn
  • दुग्ध उत्पादन -10.89 लाख टन ——- 116.19 लाख टनrn
  • प्रति व्यक्ति प्रतिदिन दूध उपलब्धता -357 ग्राम —- 1081 ग्रामrn
  • चीनी मिल्स -2 —– 14rn
  • महाविद्यालय -45 —- 182rn
  • विश्वविद्यालय -1 — 56rn
  • राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान -60 —- 192rn
  • मेडिकल कालेज -1 —- 15rn
  • स्वास्थ्य संस्थान -797 —- 4266rn
  • प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य पर खर्च (रुपये) -1.90 —- 2109rn
  • बिजली उपभोक्ता (लाख) -3.12 — 76.65rn
  • पक्की सड़कों की लंबाई (किलोमीटर) –5100 — 28,077

rn

हरियाणा प्रदेश ने समय के साथ-साथ बदलते हुए कुछ नए प्रयोग किए है, तो चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं—-


rn

सीएम विंडो- इसके जरिए 11 लाख जन शिकायतों का पारदर्शिता से समाधान किया गया है।

rn

डायल-112 – आपको बता दें कि आपातकालीन काल्स पर औसतन आठ मिनट में सहायता प्रदान की जाती है।rn


मनरेगा- तो वहीं प्रदेश में दैनिक मजदूरी 357 रुपये है, जो देशभर में सबसे ज्यादा हैं।rn


पीएम कुसुम योजना- हरियाणा प्रदेश में देशभर में सबसे ज्यादा यानी 62 हजार 578 सोलर पंप स्थापित हुए हैं, तो वहीं 70 हजार नए पंप लगाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।rn


आटो अपील सिस्टम- बता दें कि प्रदेश में राइट टू सर्विस एक्ट को सही मायने में लागू किया गया है, तो वहीं नौ लाख शिकायतों का आटोमेटिक समाधान हुआ है।rn


मेडिकल कॉलेज- प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 15 हो गई है, तो वहीं एमबीबीएस सीटें 2185 हैं।rn


अंत्योदय सरल पोर्टल- बता दें कि प्रदेश में 54 विभागों की 675 योजनाएं आनलाइन है।rn


विवाह शगुन योजना- तो वहीं प्रदेश में पात्र परिवारों की बेटियों की शादी पर 71 हजार रुपये तक का शगुन दिया जाता है।rn


सम्मान व पेंशन- आपको बता दें कि हिंदी आंदोलन के मातृभाषा सत्याग्रहियों और आपातकालीन पीड़ितों व विधवाओं को सम्मान व मासिक पेंशन, तो वहीं बुजुर्गों को सर्वाधिक पेंशन देने वाला राज्य हरियाणा है।


सुरक्षा- तो वहीं हर जिले में महिला पुलिस थाना और साइबर अपराध थाना स्थापित किया गया है।rn

rn


प्रदेश सरकार के बड़े फैसले————-



सरकारी नौकरियों में मिशन मेरिट- प्रदेश में बिना खर्ची-पर्ची के योग्यता के आधार नौकरियां दी जा रही है।

rn

निजी क्षेत्र में आरक्षण- तो वहीं प्रदेश में निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत नौकरियां हरियाणा के युवाओं के लिए आरक्षित की गई हैं।

rn

पढ़ी-लिखी पंचायतें- आपको बता दें कि हरियाणा देश का एकमात्र ऐसा है , राज्य सभी पंचायत प्रतिनिधि शिक्षित हैं। इसके साथ ही महिलाओं को पंचायतों और शहरी निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है, जिससे विकास कार्यों में पारदर्शिता आई है।rn



निरोगी हरियाणा-
प्रदेश में गरीबों को अच्छे स्वास्थ्य की गारंटी के साथ ही 32 लाख से अधिक गरीब परिवारों के 1.77 करोड़ मुफ्त टेस्ट।

मेरा पानी-मेरी विरासत- तो वहीं प्रदेश सरकार पानी बचाने के लिए धान की जगह वैकल्पिक फसलों को प्रोत्साहन दे रही है, तो वहीं किसानों ने 71 हजार एकड़ में धान की बजाय दूसरी फसलें बोई है।

rn

इंफ्रास्ट्रक्चर- इसी के साथ ही NCR में मेट्रो का जाल बिछाया गया, साथ ही हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर और क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (नमो भारत ट्रेन) पर काम शुरू हो चुका है।

rn

खेती- आपको बता दें कि हरियाणा न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP पर 14 फसलों की खरीद करने वाला पहला राज्य बन गया है।

Share This Article