Haryana: जजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह करेंगे कांग्रेस ज्वाइन, इस नेता की बढ़ी चिंता

Admin
3 Min Read
Haryana Former JJP State President Nishan Singh Will Join Congres

Haryana News, Haryana Former JJP State President Nishan Singh Will Join Congres: हरियाणा में JJP यानी जननायक जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह कांग्रेस का दामन थामने जा रहा है। आपको बता दें कि जजपा पार्टी छोड़ने के लगभग 20 दिन बाद वे कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने जा रहे है।

 

ये भी पढ़े:- लोकसभा चुनाव: हिसार से कांग्रेस का टिकट कटने पर चंद्रमोहन का छलका दर्द, X पर शायराना अंदाज में लिखी पोस्ट

 

चंडीगढ़ में कांग्रेस ज्वाइन करेंगे

Haryana Former JJP State President Nishan Singh Will Join Congres
Haryana Former JJP State President Nishan Singh Will Join Congres

आपको बता दें कि निशान सिंह अपने समर्थकों के साथ सोमवार यानी 29 अप्रैल को चंडीगढ़ में कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। तो वहीं निशान सिंह के नजदीकी और जजपा (JJP) के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र लेगा का दावा है कि उनके साथ फतेहाबाद, हिसार, सिरसा के अलावा अन्य जिलों से भी जजपा के कई पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल होंगे।

 

ये भी पढ़े:- Haryana: सरकारी टीचरों की बल्ले-बल्ले, चुनाव के बाद मिलेगा इतना पैसा, 88 करोड़ 64 लाख रुपये जारी, देखें पूरी लिस्ट

 

सरदार निशान सिंह करीब साढ़े पांच साल तक JJP में रहे

आपको बता दें कि सरदार निशान सिंह करीब साढ़े पांच साल तक JJP के प्रदेशाध्यक्ष रहे थे। तो वहीं साल 2018 में जननायक जनता पार्टी के गठन के बाद टोहाना के पूर्व विधायक सरदार निशान सिंह को प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

इस मंत्री की बढ़ेगी चिंता

आपको बता दें कि टोहाना में पहले से कांग्रेस का प्रतिनिधित्व कर रहे पूर्व कृषि मंत्री परमवीर सिंह की चिंता बढ़ने वाली है। तो वहीं निशान सिंह के आने के बाद वह भी टोहाना सीट से विधानसभा चुनाव में दावेदारी करेंगे। ऐसे में दो बार चुनाव हार चुके परमवीर सिंह की टिकट कट भी सकती हैं। इसके अलावा परमवीर सिंह को छोड़कर और कांग्रेस में बड़े जनाधार वाला नेता नहीं है। ऐसे में निशान सिंह के शामिल होने से वह प्रमुख दावेदारों में होंगे।

साल 2019 में क्या हुआ था?

आपको बता दें कि साल 2019 के चुनाव में टोहाना विधानसभा क्षेत्र से सरदार निशान सिंह JJP की टिकट के प्रमुख दावेदार थे, लेकिन ऐन वक्त पर कांग्रेस की टिकट नहीं मिलने पर देवेंद्र सिंह बबली ने जजपा का दामन थाम लिया। बबली के मजबूत दावेदार होने के चलते पार्टी नेताओं ने निशान सिंह के स्थान पर देवेंद्र बबली को प्रत्याशी बनाया। हालांकि, बाद में बबली टोहाना से जीते और साल 2021 में प्रदेश की गठबंधन सरकार में पंचायत मंत्री भी बने।

Share This Article