Haryana: सरकारी टीचरों की बल्ले-बल्ले, चुनाव के बाद मिलेगा इतना पैसा, 88 करोड़ 64 लाख रुपये जारी, देखें पूरी लिस्ट

Admin
3 Min Read
Haryana: Government teachers are busy, they will get so much money after elections

हरियाणा में सरकारी टीचरों की बल्ले-बल्ले हो गई है, जीं हां आपको बता दें कि प्रदेश के सरकारी टीचरों के लिए खुशखबरी है। दरअसल यहां अब सरकारी स्कूलों के टीचर और गैर शैक्षणिक कर्मचारी गर्मियों की छुट्टियों में घूमने जा सकेंगे। तो चलिए आपको बताते हैं पूरी खबर, आर्टिकल के अंत तक हमारे साथ बने रहें।

 

ये भी पढ़े- Actress vidya balan: विद्या बालन को लगी नशे की गंदी लत, अब खोला राज

 

88 करोड़ 64 लाख रुपये जारी

Haryana: Government teachers are busy, they will get so much money after elections
Haryana: Government teachers are busy, they will get so much money after elections

आपको बता दें कि शिक्षा निदेशालय ने साल 2020 से 2023 और 2024 से 2027 के ब्लाक ईयर के अंतर्गत लीव ट्रैवल कंसेशन (ALTC) के लिए 88 करोड़ 64 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। दरअसल आजकल अधिकतर टीचर लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में व्यस्त हैं। प्रदेश में 25 मई को मतदान होगा और चार जून को नतीजे आएंगे। इसी दौरान स्कूलों में गर्मियों की छुट्टिया शुरू हो जाएंगी। जिसके बाद टीचर्स को थकान उतारने के लिए आउटिंग पर जाने का बढ़िया मौका मिलेगा। शिक्षकों के लिए सबसे अधिक एलटीसी राशि हिसार तो सबसे कम मेवात जिले को दी गई है। प्रशासनिक स्टाफ के लिए प्रत्येक जिले को पांच लाख रुपये मिले हैं।

 

ये भी पढ़े- OTT Release This Week, ओटीटी पर तहलका मचा रही ये 7 फिल्में-वेब सीरीज

 

बजट जारी करने के साथ ही निर्देश जारी

आपको बता दें कि विभाग की ओर से बजट जारी करने के साथ ही निर्देश दिया गया है कि एलटीसी बजट को चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक खर्च कर लिया जाए। शिक्षकों के लिए जहां 87 करोड़ 54 लाख रुपये जारी किए गए हैं, वहीं प्रशासनिक स्टाफ के लिए एक करोड़ 10 लाख रुपये दिए गए हैं। जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से यह राशि दी जाएगी। अब शिक्षक अपने-अपने स्कूलों में बिल बनाकर ट्रेजरी में जमा करेंगे, जिसके बाद राशि जारी होगी।

यहां देखें लिस्ट-

जिला           जारी राशि (रुपये में)

  • हिसार    6.91 करोड़
  • सोनीपत    5.50 करोड़
  • भिवानी    5.39 करोड़
  • जींद            5.04 करोड़
  • करनाल    4.93 करोड़
  • गुरुग्राम    5.07 करोड़
  • रोहतक    4.07 करोड़
  • झज्जर    4.02 करोड़
  • सिरसा    4.18 करोड़
  • कैथल    4.11 करोड़
  • रेवाड़ी    3.89 करोड़
  • कुरुक्षेत्र    3.78 करोड़
  • नारनौल    3.95 करोड़
  • पानीपत    3.79 करोड़
  • अंबाला    3.45 करोड़
  • फतेहाबाद    3.58 करोड़
  • फरीदाबाद    3.46 करोड़
  • यमुनानगर    2.94 करोड़
  • चरखी दादरी 2     2.44 करोड़
  • पलवल    2.41 करोड़
  • पंचकूला    2.49 करोड़
  • मेवात    2.14 करोड़
Share This Article