Haryana Monsoon 2023: खत्म हुआ इंतजार!, हरियाणा में इस दिन होगी मॉनसून की एंट्री

First Ever News Admin
3 Min Read

जून में बारिश के बाद हरियाणा में गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है, गर्मी से तप रहे हरियाणा के लोगों को आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि प्रदेश के हर इलाके में अगले तीन दिन तक खूब गर्मी पड़ने वाली। लोगों को जरूरी न होने पर बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। इसके अलावा लू को लेकर जरूरी एहतियात बरतने के लिए भी कहा गया है। हालांकि, मौसम विभाग ने एक अच्छा संकेत भी दिया है। देश में दक्षिण पश्चिम मॉनसून ने केरल में दस्तक दे दी है। इस तरह मॉनसून का इंतजार खत्म हो गया है। rn

rn

जून के अंत या जुलाई के प्रथम सप्ताह में पहुंच जाएगा मॉनसून rn

तो वहीं हालात अनुकूल रहे तो हरियाणा में भी जून के अंत या जुलाई के प्रथम सप्ताह में मॉनसून पहुंच जाएगा। मौसम विभाग की मानें तो हरियामा में 30 जून को मॉनसून पहुंच जाएगा।इससे पहले प्री-मॉनसून की बारिश की संभावना प्रदेश में बनती है तो लोगो को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

IMD के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून दक्षिण अरब सागर के शेष हिस्सों और मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, पूरे लक्षद्वीप क्षेत्र, केरल के अधिकांश हिस्सों, दक्षिण तमिलनाडु के अधिकांश हिस्सों, कोमोरिन क्षेत्र के शेष हिस्सों, मन्नार की खाड़ी और कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

rn

हरियाणा के लोगों को मॉनसून का इंतजारrn

हरियाणा में 10 से 15 जून के दौरान भीषण गर्मी देखने को मिलेगी। प्रदेश में इस दौरान पारा 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है। गर्मी अधिक पड़ने की वजह से लोग अब मॉनसून के आने का इंतजार कर रहे हैं। हरियाणा में धान की बिजाई भी 15 जून से शुरू हो जाएगी। किसानों की पौध तैयार है और अब वे भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में मॉनसून अगर 30 जून को प्रवेश करता है तो किसानों के लिए अच्छा होगा। rn

rn

rn

rn

rn

rn

Share This Article
Notifications Powered By Aplu
Notifications Powered By Aplu