Haryana Weather Update: हरियाणा के ये 11 जिले बाढ़ की चपेट में, आज इन 3 जिलों में बारिश का अलर्ट

First Ever News Admin
2 Min Read

Haryana Weather Update: हरियाणा में पिछले दिनों हुई लगातार भारी बारिश से अभी भी 11 जिले बाढ़ की चपेट में है। बता दें कि प्रदेश में आज भी 3 जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में चंडीगढ़ मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ये जिले अभी भी बाढ की चपेट में है:-rn

  • अंबाला,rn
  • फतेहाबाद, rn
  • फरीदाबाद, rn
  • पंचकूला,rn
  • झज्जर, rn
  • कुरुक्षेत्र,rn
  • करनाल,rn
  • कैथल,rn
  • पानीपत, rn
  • सोनीपत,rn
  • यमुनानगर शामिल हैं। rn

rn

1.24 लाख हेक्टेयर फसलों को नुकसानrn

आपको बता दें कि इन जिलों में 854 गांवों में अभी पानी खड़ा हुआ है। तो वहीं अब सिरसा में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है, जिसकी वजह है कि घग्गर में 27500 क्यूसेक पानी पहुंच चुका है। तो वहीं 12 घंटे में नदी में 7 हजार क्यूसेक पानी बढ़ चुका है। अब तक के आंकड़ों के अनुसार 1.24 लाख हेक्टेयर फसलों को नुकसान पहुंचा है। लेकिन राहत की बात यह है कि सरकार की और से अब तक 12 राहत कैंप खोले जा चुके हैं। घरों में फंसे लोगों को अब तक 13 हजार फूड पैकेट्स पहुंचाए जा चुके हैं। ‌वहीं अब तक कई सड़कों और ब्रिज को भी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। rn

rn

सोमवार तक स्कूल बंद rn

तो वहीं अंबाला के 750 में से 430 स्कूलों और कुरुक्षेत्र में 203 सरकारी स्कूलों में पानी भरा है। इसी कारण रविवार तक स्कूल बंद रहेंगे। यमुनानगर के स्कूलों में भी गुरुवार को छुट्टी रही, करनाल, पानीपत और कैथल के बाढ़ प्रभावित स्कूलों को फिलहाल बंद रखा गया है। rn

Share This Article