Haryana Weather Update: हरियाणा के 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, कल से फिर मानसून एक्टिव होगा

First Ever News Admin
2 Min Read

Haryana Rainfall Alert: मौसम विभाग ने हरियाणा के 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। दरअसल राज्य में 26 जुलाई यानी कल से फिर मानसून एक्टिव होगा, जिसको देखते हुए भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। बता दें कि उत्तर हरियाणा के यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, दक्षिण और दक्षिण पूर्व के झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत और दक्षिण और दक्षिण पश्चिम हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी जिले शामिल हैं।rn

rn

घग्गर का जलस्तर फिर से बढ़ गया rn

तो वहीं कैथल जिले के चीका से गुजर रही घग्गर का जलस्तर फिर से बढ़ गया है, यदि बारिश होती है तो आस-पास स्थित गांवों में स्थिति बिगड़ सकती है। बता दें कि इस समय चीका में घग्गर नदी का जलस्तर 14 फीट से 19 फीट पर पहुंच गया है, इसका डेंजर लेवल 23 फीट है। rn

rn

9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट rn

आपको बता दें कि प्रदेश में कल यानी 26 जुलाई को 9 जिलों में भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें उत्तर हरियाणा के कैथल, करनाल के साथ दक्षिण और दक्षिण पूर्व के रोहतक, सोनीपत और पानीपत जिले शामिल हैं। तो वहीं पश्चिम और दक्षिण पश्चिम के हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में भी ऑरेंज अलर्ट है। rn

Share This Article