हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 10 साल की सेवा वाले कर्मचारियों के लिए बन रही पॉलिसी

Admin
2 Min Read
In Haryana, raw employees are in trouble, policy is being made for employees with 10 years of service.

Haryana News: हरियाणा की मनोहर सरकार प्रदेश के कच्चे कर्मचारियों को बड़ी राहत देने की तैयारी में है। बता दें कि सरकार 10 साल तक की सेवा वाले अस्थायी कर्मचारियों के लिए पॉलिसी बना रही है। हालांकि, अभी इस मामले में पॉलिसी का प्रारूप ही तैयार किया गया है। साथ ही सरकार इस मामले में कई स्तर पर चर्चा कर चुकी है। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो सरकार डिमिनिशिंग कैडर सृजित कर ऐसे कर्मचारियों की सेवाओं को रेगुलर करेगी।

 

रेगुलराइजेशन पॉलिसी बना रही सरकार

आपको बता दें कि हरियाणा सरकार अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने के लिए रेगुलराइजेशन पॉलिसी बना रही है। दरअसल इसका खुलासा 4 जनवरी 2024 को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में एक केस की सुनवाई के दौरान हुआ। तो वहीं के दौरान एडवोकेट जनरल बलदेव राज महाजन ने रेगुलराइजेशन पॉलिसी तैयार किए जाने की सूचना दी है।

 

जान लें HC का आदेश

बता दें कि सुनवाई के दौरान HC ने अपने आदेश में लिखा है- AG ने बताया है कि CS की तरफ से 21 दिसंबर 2018 को जारी पत्र के आधार पर हरियाणा सरकार ने डिमिनिशिंग कैडर सृजित करने के लिए उन एडहॉक कर्मचारियों की सेवाएं नियमित करने की पॉलिसी बनाने का फैसला किया है, जिनकी लंबी सेवा होने के बावजूद स्वीकृत पद न होने के कारण नियमित नहीं हो सकी थी।

 

इसके साथ ही उन्होंने आग्रह किया है कि, इस पॉलिसी को रिकॉर्ड पर लेने के लिए पांच सप्ताह का समय दिया जाए। तो वहीं सुनवाई 13 फरवरी 2024 के लिए स्थगित की जाती है।

 

 

Share This Article