भारत की जनसंख्या 77 साल में दोगुनी हुई, 144 करोड़ से ज्यादा- UN की रिपोर्ट…

Admin
1 Min Read
India's population doubled in 77 years, more than 144 crores - UN report…

UN Reports: भारत की बढ़ती जनस्ख्या को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, आपको बता दें कि इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत की जनसंख्या 77 साल में दोगुनी हुई है, जो  144 करोड़ से ज्यादा है। दऱअसल यूनाइटेड नेशन्स (UN) की हेल्थ एजेंसी यूनाइटेड नेशन्स पॉपुलेशन फंड यानी UNFPA की लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत की जनसंख्या पिछले 77 सालों में दोगुनी हो चुकी है।

144.17 करोड़ पहुंच चुकी

तो वहीं यह 144.17 करोड़ पहुंच चुकी है, रिपोर्ट की मानें तो भारत में 2006-2023 के बीच 23% बाल विवाह हुए हैं। तो वहीं इसी के साथ ही डिलीवरी के समय होने वाली महिलाओं की मौतों की संख्या में कमी आई है। इसके साथ ही भारत ने इस साल के शुरुआत में सबसे ज्यादा 142.5 करोड़ आबादी वाले देश चीन को पीछे छोड़ा था। 2011 की जनगणना के मुताबिक, देश की कुल आबादी 121 करोड़ दर्ज की गई थी।

भारत की कुल आबादी

तो वहीं रिपोर्ट की मानें तो, भारत की कुल आबादी का 24% हिस्सा 0-14 साल के लोगों का है। 15-64 साल की संख्या सबसे ज्यादा 64% है। पुरुषों की औसत आयु 71 और महिलाओं की 74 साल है।

Share This Article