हरियाणा में इनेलो ने जारी की प्रत्याशियों की ऑफिशियल लिस्ट, देखें फटाफट

Admin
2 Min Read
INLD released the official list of candidates in Haryana, see immediately

INLD Candidates List: हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए इंडियन नेशनल लोकदल यानी इनेलो ने तीन प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इसमें कुरुक्षेत्र से अभय चौटाला, अंबाला से गुरप्रीत सिंह और हिसार से सुनैना चौटाला को मैदान में उतारा गया है।  तो वहीं बाकी सभी पार्टियां भी अपने उम्मीद्वार मैदान में उतार चुकी है, जिनकी लिस्ट आर्टिकल के अंत में दी गई है।

देखें लिस्ट…

INLD released the official list of candidates in Haryana, see immediately
INLD released the official list of candidates in Haryana, see immediately

आपको बता दें कि हरियाणा में BJP  भी सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। तो वहीं JJP ने भी पांच सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। इसके बाद इंडिया गठबंधन में कांग्रेस की 9 सीटों पर सभी को प्रत्याशियों का इंतजार है। तो वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने खाते की सीट कुरुक्षेत्र से पहले प्रत्याशी उतार दिया था।

JJP के पांच प्रत्याशी

  • हिसार से विधायक नैना सिंह चौटाला,
  • गुरुग्राम से राहुल यादव फाजिलपुरिया,
  • सिरसा से पूर्व विधायक रमेश खटक,
  • भिवानी-महेंद्रगढ़ से पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह,
  • फरीदाबाद से नलिन हुड्डा को टिकट दिया है।

BJP के 10 उम्मीदवार

  • पूर्व सीएम मनोहर लाल को करनाल से,
  • अंबाला से बंतो कटारिया,
  • गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह,
  • भिवानी महेंद्रगढ़ से धर्मबीर सिंह,
  • सिरसा से अशोक तंवर,
  • फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर,
  •  नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से,
  • रणजीत चौटाला को हिसार,
  • अरविंद शर्मा को रोहतक से,
  • मोहनलाल को सोनीपत लोकसभा से उम्मीदवार बनाया गया है।
Share This Article