Ladli Behna Yojana 8th Installment 2024 Date: 10 तारीख को खाते में आएंगे पैसे, फटाफट चेक करें

Admin
2 Min Read
Ladli Behna Yojana 8th Installment 2024 Date: Money will come to the account on 10th, check immediately

Ladli Behna Yojana 8th Installment 2024 Date: मध्य प्रदेश में फिर से BJP की सरकार बनते ही मंत्रिमंडल विस्तार भी हो चुका है, इसी बीच प्रदेश में लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) को लेकर बड़ा अपडेट आया है। आपको बता दें कि बहनों के खाते में Ladli Behna Yojana की राशि आने वाली है।

 

ये आदेश जारी किया गया

दऱअसल प्रदेश सरकार लाडली बहनों के खाते में अब राशि डालने जा रही है, तो वहीं इसको लेकर एक आदेश भी जारी किया गया है। आदेश में बताया गया है कि कितनी तारीख को बहनों के खाते में राशि पहुंचेगी।

 

Ladli Behna Yojana 8th Installment 2024 Date
Ladli Behna Yojana 8th Installment 2024 Date

 

इस तारीख को आएंगे खाते में पैसे

बता दें कि प्रदेश सरकार के आदेश के अनुसार लाडली बहनों के खाते में 10 तारीख को राशि आ जाएगी। दऱअशल बीते 4 जनवरी को महिला एवं बाल विकास आयुक्त डॉ. राम राव भोंसले के हस्ताक्षर से एक आदेश सामने आया है।

इसमें सभी जिला कार्यक्रम अधिकारी औप महिला बाल विकास अधिकारियों को कहा गया कि, 8 जनवरी 2024 तक अपने जिले के पंजीकृति लाभार्थियों की सूची के आधार पर पोर्टल में अपने लॉग इन से ई-पेमेंट के लिए स्वीकृति प्रदान करें। जिसके बाद लाभार्थियों के खाते में 10 जनवरी 2024 को राशि ट्रांसफर की जाएगी।

 

विपक्ष ने उठाए थे योजना पर सवाल

आपको बता दें कि प्रदेश में फिर से BJP की सरकार बनने के बाद से ही विपक्षी दल कांग्रेस लगातार Ladli Behna Yojana को लेकर सवाल उठा रही थी। साथ ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि ये योजना बंद हो जाएगी।

तो वहीं CM मोहन यादव ने कहा था कि, पुरानी सरकार की कोई भी योजना बंद नहीं होगी। इससे यह तो साफ हो गया था कि Ladli Behna Yojana बंद नहीं होगी।

 

 

Share This Article