Malaika Arora Arjun Kapoor Marriage: बॉलीवुड के मशहूर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं, सोशल मीडिया पर आए दिन इनके ब्रेकअप और शादी की खबरें फैलती रहती हैं।
अभी कुछ महीने पहले खबरें आ रही थी कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का 5 साल का रिश्ता टूट चूका है और यह दोनों अलग हो गए हैं, लेकिन मलाइका के जन्मदिन पर अर्जुन ने उन्हें रोमांटिक स्टाइल में बर्थडे विश करते हुए ब्रेकअप की सभी खबरों को खारिज कर दिया।
अर्जुन ने अपने साथ एक्ट्रेस की रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें अपना प्यार बताया। वही अभी हाल ही में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अलग-अलग करण जौहर के कंट्रोवर्शियल चैट शो ‘कॉफी विद करण 8’ में गेस्ट बनकर पहुंचे थे जहां उनसे उनकी शादी को लेकर सवाल किए गए।
इस साल शादी करेंगे अर्जुन और मलाइका!
बता दें अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर हाल ही में कॉफी विद करण सीजन 8 के एक एपिसोड में गेस्ट बनकर पहुंचे थे, इस दौरान शो के होस्ट करण जौहर ने अर्जुन से शादी को लेकर सवाल किया जिसका जवाब देते हुए अर्जुन ने कहा कि वह इस पर अकेले बात नहीं करेंगे क्योंकि यह दूसरे के सम्मान के लिए सही नहीं है।
वहीं एक दिन मलाइका भी कॉफी विद करण 8 में पहुंची, इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या वह 2024 में शादी करेंगी? तो इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि पक्का करूंगी, अगर कोई पूछेगा तो! एक्ट्रेस के इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर खबरें वायरल होने लगी कि वह और अर्जुन कपूर 2024 में शादी कर सकते हैं, हालांकि उनकी शादी को लेकर दोनों की तरफ से अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है।