देश की सबसे महंगी चाय पीती है Nita Ambani, 1 कप की 4 लाख कीमत

Admin
3 Min Read
Nita Ambani drinks the most expensive tea in the country, 1 cup costs Rs 4 lakh

Nita Ambani:  मुकेश अंबानी को तो सभी जानते ही होंगे, लेकिन क्या आप उनकी पत्नी नीता अंबानी के लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में जानते हैं, अगर नहीं जानते तो आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं। आप नीता अंबानी के 4 लाख रुपए वाले कप में चाय पीना जैसे लग्जरी शौक जानकर हैरान रह जाएंगे। तो चलिए आपको बताते हैं….

 

अंबानी परिवार के पास पैसों की कमी नहीं

ये बात तो सभी जानते ही होंगे कि अंबानी परिवार के पास पैसों की कोई कमी नहीं है, मुकेश अंबानी की गिनती भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों में होती है। बता दें कि नीता अंबानी मुकेश अंबानी की पत्नी होने के बावजूद बिजनेस वुमन के तौर पर अपनी एक दमदार पहचान रखती हैं।

 

लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती है नीता अंबानी

आपको बता दें कि नीता अंबानी अपने लग्जरी लाइफस्टाइल के साथ साथ फैशन सेंस और खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। लेकिन आज हम आपको उनके जिस राज के बारे में बताने जा रहे हैं, उसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

 

लाखों में है इनके चाय के कप की कीमत

दरअसल ये बात कम लोग ही जानते हैं कि, देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की पत्नी अपने दिन की शुरुआत आम आदमी की तरह चाय पीकर ही करती है। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि जिस कप में वो चाय पीती हैं उसकी कीमत लाखों रुपए में है। बता दें कि नीता अंबानी 4 लाख रुपए की कीमत वाले कप में चाय पीकर अपने दिन की शुरूआत करती हैं।

आखिर क्यों इतना महंगा ये कप?

अब आप सोचेंगे की आखिर इस कप की कीमत लाखों में क्यो है, दरअसल नीता अंबानी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, वो सुबह जापान के सबसे पुराने क्रॉकरी ब्रांड नोरिटेक के कप में चाय पीती हैं। तो वहीं इस क्रॉकरी की खासियत ये है कि इसमें गोल्ड का बॉर्डर है, साथ ही इसके 50 पीस के सेट की कीमत डेढ़ करोड़ रुपए है। इसके हिसाब से इसके सिर्फ एक कप की कीमत 4 लाख रुपए है।

Share This Article