रेखा ने खुद से एक बार फिर से अपने अंदाज से फैंस को चौंका दिया है, ऐसा लग रहा है जैसे रेखा फिर से शादी करने जा रही है, चारो औऱ एक ही चर्चा बनी हुई है। आपको बता दें कि रेखा ने हमेशा की तरह श्रृंगार किया, दुल्हन जैसे मांग भरी बालों में गजरा सजाकर लाल लिपस्टिक लगाया। रेखा की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो नई नवेली दुल्हन की तरह दिख रही है।
फोटो हो रही तेजी से वायरल
आपको बता दें कि रेखा आमिर खान की बेटी आइरा की रिसेप्शन पार्टी में पहुंची थी, रेखा ने एक बार फिर से अपने फैंस का दिल जीत लिया। बाकी सभी सेलिब्रिटीज़ के सामने 69 साल की रेखा आज भी जवान लग रही है। इतना ही नहीं उनके सामने हेमा मालिनी भी फिकी नजर आ रही है। दुल्हन जैसी लुक में रेखा ने एक बार फिर अपने फैंस को दीवाना बना लिया।
दरअसल आमिर खान की बेटी आइरा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही है, इसी कड़ी में रेखा की फोटो भी सामने आई है। लोगों को उनकी फोटो पसंद आ रही है।