Sawan 2023: आज से सावन का महीना शुरु, शिव मंदिरों में हर हर महादेव की गूंज

First Ever News Admin
2 Min Read

Sawan 2023: 4 जुलाई 2023 यानी आज से भगवान भोलेनाथ की आराधना का महापर्व शुरू हो गया है। आपको बता दें कि सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। तो वहीं हिंदू पंचांग के अनुसार सावन का महीना पांचवां महीना होता है। भगवान शिव की महाकृपा के दिन आ गए, शिव मंदिरों में भोले बाबा के नाम का जयघोष गूंजने लगा है। हर हर महादेव और बम बम भोले की गूंज से मंदिर और शिवालयों का वातावरण भी शिवमय हो गया है। rn

rn

दो माह का होगा सावनrn

बता दें कि इस साल सावन 58 दिनों का होगा, जो की 4 जुलाई यानी आज से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगा। और इस दौरान 18 जुलाई से 16 अगस्त तक अधिक मास रहेगा। इसी कारण से इस साल सावन का महीना 2 महीने का होगा। rn

rn

सावन के महीने की महिमाrn

आपको बता दें कि सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है, और कहते हैं कि इसी महीने में समुद्र मंथन हुआ था, और भगवान शिव ने हलाहल विष का पान किया था। तो वहीं हलाहल विष पान के बाद उग्र विष को शांत करने के लिए भक्त इस महीने में शिवजी को जल अर्पित करते हैं। यह महीना तपस्या, साधना और वरदान प्राप्ति की लिए सबसे श्रेष्ठ माना जाता है।

rn

Share This Article