Sawan 2023: इस बार सावन है खास, देखें सावन माह के सभी व्रत और त्योहारों की लिस्ट

First Ever News Admin
3 Min Read

कहा जाता है कि सावन का महीना भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना होता है, सावन के महीने में भगवान शिव की अराधना से हर मनोकामना पूर्ण होती है। आपको बता दें कि इस साल सावन 4 जुलाई 2023 से शुरू हो रहा है और जो 31 अगस्त को समाप्त होगा। rn

rn

दरअसल सावन का महीना हिंदू धर्म में बहुत खास माना जाता है, इस माह के शुरू होते ही कई व्रत और त्योहार की भी शुरु हो जाते है। वैसे तो सावन का महीना शिव जी को तो समर्पित है ही, साथ ही भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतिक रक्षा बंधन और सुहागिन महिलाओं का प्रमुख पर्व हरियाली तीज भी इसी माह में होता है। इसके अलावा सावन माह के सोमवार कुंवारी लड़कियों के लिए काफी खास माने जाते हैं।

rn

इस बार सावन में कुल 8 सोमवार पड़ रहे हैंrn

अधिकमास होने की वजह से इस बार सावन में कुल 8 सोमवार पड़ रहे हैं। कहा जाता है कि सावन में भगवान शिव की उपासना करने से लड़कियों को मनचाहा वर मिलता है, साथ ही सावन के महीने में शिव भक्तों द्वारा कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। ऐसे में देखा जाए तो सावन में कई धार्मिक पर्व मनाए जाते हैं। rn

rn

सावन माह के सभी व्रत और त्योहारों की लिस्ट

rn

  • 4 जुलाई, मंगलवार को सावन आरंभrn
  • 6 जुलाई, गुरुवार को संकष्टी चतुर्थीrn
  • 13 जुलाई, गुरुवार को कामिका एकादशीrn
  • 14 जुलाई, शुक्रवार को प्रदोष व्रत rn
  • 15 जुलाई, शनिवार को मासिक शिवरात्रिrn
  • 16 जुलाई, रविवार को कर्क संक्रांतिrn
  • 17 जुलाई, सोमवार को श्रावण अमावस्या rn
  • 29 जुलाई, शनिवार को पद्मिनी एकादशीrn
  • 30 जुलाई- रविवार, को प्रदोष व्रतrn

rn

सावन सोमवार 2023

rn

  • सावन का पहला सोमवार- 10 जुलाईrn
  • सावन का दूसरा सोमवार- 17 जुलाईrn
  • सावन का तीसरा सोमवार- 24 जुलाईrn
  • सावन का चौथा सोमवार- 31 जुलाईrn
  • सावन का पांचवा सोमवार- 07 अगस्तrn
  • सावन का छठा सोमवार- 14 अगस्तrn
  • सावन का सातवां सोमवार- 21 अगस्तrn
  • सावन का आठवां सोमवार- 28 अगस्तrn

rn

सावन मंगला गौरी व्रत 2023

rn

  • पहला मंगला गौरी व्रत- 4 जुलाई 2023rn
  • दूसरा मंगला गौरी व्रत- 11 जुलाई 2023rn
  • तीसरा मंगला गौरी व्रत- 18 जुलाई 2023rn
  • चौथा मंगला गौरी व्रत- 25 जुलाई 2023rn
  • पांचवा मंगला गौरी व्रत- 1 अगस्त 2023rn
  • छठा मंगला गौरी व्रत- 8 अगस्त 2023rn
  • सातवा मंगला गौरी व्रत- 15 अगस्त 2023rn
  • आठवां मंगला गौरी व्रत- 22 अगस्त 2023rn
  • नौवां मंगला गौरी व्रत- 29 अगस्त 2023
Share This Article