School Closed: बच्चों को बड़ी राहत, अगले 5 दिन बंद रहेंगे सभी आदेश जारी

Admin
2 Min Read
School Closed: Big relief to children, all orders will remain closed for the next 5 days.

नई दिल्ली, School Closed: लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए चल रही दिल्ली में नर्सरी से कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए स्कूल अगले पांच दिनों के लिए यानी 12 जनवरी तक बंद रहेंगे। दरअसल रविवार को दिल्ली की मंत्री आतिशी ने घोषणा की थी, तो वहीं आतिशी ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि ठंड के मौसम के कारण दिल्ली में स्कूल अगले 5 दिनों तक बंद रहेंगे।

 

पहले दिया जारी किया था ये आदेश

तो वहीं एक पूर्व निर्देश में, दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT) के सभी सरकारी सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के लिए शीतकालीन अवकाश 10 जनवरी तक बढ़ा दिया है। हालांकि, जारी होने के कुछ ही समय बाद, दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश के विस्तार से संबंधित आदेश को रद्द कर दिया।

 

ठंड और बढ़ने की संभावना

आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के अलग-अलग इलाकों में ठंड कहर बरपा रही है। तो वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के अनुसार, अगले दिन तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में ठंड और बढ़ने की संभावना है।

 

कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 9-12 डिग्री सेल्सियस

आपको बता दें कि पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 9-12 डिग्री सेल्सियस और उत्तरी राजस्थान, दिल्ली, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 13-16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। ये तापमान इन क्षेत्रों के लिए सामान्य से 4-9 डिग्री सेल्सियस कम है।

तो वहीं राजस्थान, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में न्यूनतम तापमान 6-15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। आज सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस सीकर (पूर्वी राजस्थान) में दर्ज किया गया है।

 

TAGGED:
Share This Article