South Stars: ब्रेकअप की अफवाहों के बीच फिर साथ नजर आए रश्मिका और विजय, सामने आया वीडियो

First Ever News Admin
2 Min Read

साउथ स्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा सबसे लोकप्रिय अभिनेता हैं, आपको बता दें कि दोनों साउथ के स्टार माने जाते हैं। साथ ही दोनों स्टार्स को लेकर फैन्स के बीच एक अलग लेवल का क्रेज भी है। इतना ही नहीं फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद भी है। rn

rn

लेकिन फिलहाल बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक अफवाह फैल गई कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, इस साल की शुरुआत में उनके ब्रेकअप की खबर ने प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया था। ब्रेकअप की खबरों के बीच रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा को एक रेस्टोरेंट में साथ देखा गया। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को एक रेस्तरां में अपने दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते देखा जा सकता है।rn

तो वहीं फैंस रश्मिका और विजय को एक साथ देखकर खुश और हैरान हैं, फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या दोनों के बीच समझौता हो गया है या नहीं। रश्मिका और बेलमकोंडा की डेटिंग की भी अफवाहें थीं, यह वीडियो रश्मिका और विजय के ब्रेक-अप की अफवाहों के पहली बार सुर्खियों में आने के दो महीने बाद आया है।rn

rn

विजय और रश्मिका को कई बार एक साथ देखा गया हैrn

यह पहली बार नहीं है जब विजय और रश्मिका को एक साथ देखा गया है। एक साथ छुट्टियों से लेकर, एयरपोर्ट डेट से लेकर डिनर डेट तक, विजय और रश्मिका का रिश्ता हमेशा ध्यान खींचता है। हालांकि उन्होंने कहा है कि ”वे सिर्फ दोस्त हैं।” इससे पहले यह भी खबर आई थी कि दोनों ने साथ में नया साल 2023 भी सेलिब्रेट किया था।rn

rn

कैसे फैली विजय और रश्मिका के रिश्ते की अफवाह?rn

विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिश्ते की अफवाहें उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के कारण शुरू हुईं। दोनों की बॉन्डिंग और केमिस्ट्री से दर्शक काफी प्रभावित हुए।

rn

Share This Article