Sukhpal Singh Khaira: राज्य में ‘जंगल राज’ कायम, गिरफ्तारी के बाद मीडिया के सामने बोले खैरा

First Ever News Admin
2 Min Read

First Ever news, Congress MLA Sukhpal Khaira Arrested: कांग्रेस के सीनियर विधायक सुखपाल सिंह खैरा को साल 2015 के एन.डी.पी.एस.एक्ट (NDPS Act) मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि खैरा गिरफ्तारी के बाद मीडिया से बातचीत करते दिखे। rn

rn

आपको बता दें कि मीडिया से दौरान खैरा ने कहा- मुझे गिरफ्तार करके मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी प्यास बुझाई है। इसके साथ ही खैरा ने आरोप लगाते हुए कहा- स्वपन्न शर्मा इस केस में SIT का प्रमुख अभी बना है, जिसे चुनकर डिप्यूट किया गया था, कि खैरा को ठोकना है, लेकिन सच की जीत होगी। तो वहीं इसके साथ ही खैरा ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा- पुलिस भाड़े के बदमाशों जैसा काम कर रही है, यह बदलाव नहीं बदले की राजनीति है। rn

rn

आपको बता दें कि कांग्रेस के सीनियर विधायक सुखपाल सिंह खैरा को जलालाबाद पुलिस ने आज सुबह करीब 6 बजे चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-5 में उनके घर से हिरासत में लिया है। तो वहीं कांग्रेस विधायक के परिवार के एक सदस्य ने फेसबुक पर लाइव होकर दिखाया कि पंजाब पुलिस की एक टीम खैरा को पकड़ने के लिए उनके आवास पर पहुंची है। वीडियो में खैरा को पुलिस टीम के साथ बहस करते और गिरफ्तारी वारंट दिखाने के लिए कहते देखा जा सकता है।rn

rn

Share This Article