Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर रखी हुई ये चीजें लाती हैं दरिद्रता, जानें विस्तार से

First Ever News Admin
2 Min Read

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र बहुत ही प्राचीन है, इसमें हर चीज के लिए छोटे-मोटे नियम बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार चीजें करने पर आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए आपको वास्तु शास्त्र से जुड़ी छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना चाहिए। दरअसल वास्तु शास्त्र में मुख्य द्वार से जुड़े नियम भी बताए गए हैं। घर में मुख्य द्वार बहुत ज्यादा अहम होता है। इसलिए मुख्य द्वार को हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए, यहीं से हमेशा मां लक्ष्मी प्रवेश करती हैं।

rn

अगर आप मुख्य द्वार के आसपास कुछ चीजों को रखते हैं, तो इससे आपके घर में धन हानि हो सकती है। साथ ही आपको बहुत सी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आज हम आपको मुख्य द्वार से जुड़ी कुछ बातें बताएंगे।rn

rn

  • घर के मुख्य द्वार से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा और लक्ष्मी का आगमन होता है। ऐसे में घर के मुख्य द्वार के आसपास गंदगी नहीं रखनी चाहिए। rn
  • इसके अलावा मुख्य द्वार आसानी से बंद होना और खूलना चाहिए, अगर मुख्य द्वार को बंद करते समय इसमें से आवाज आती है, तो यह अशुभ माना जाता है। इसलिए अगर कोई भी आवाज आती है तो इसे तुरंत ठीक करवा लें। rn
  • घर के मुख्य द्वार के पास झाड़ू नहीं रखना चाहिए, इससे आपको दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है। rn
  • घर के मुख्य द्वार पर डस्टबिन भी नहीं रखना चाहिए।rn
  • कुछ लोग घर के मुख्य द्वार पर जूते चप्पल रख देते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। rn
  • घर के मुख्य द्वार के पास आपको इलेक्ट्रिक वायर नहीं रखना चाहिए।rn
  • घर के मुख्य द्वार पर मनी प्लांट भी नहीं लगाना चाहिए, अगर आप चाहें तो दूसरी तरफ लगा सकते हैं।
Share This Article