Viral Story: खुद को डॉक्टर-इंजीनियर बताकर 15 लड़कियों से कर ली शादी, फिर कर दी ये गलती

First Ever News Admin
2 Min Read

Viral Story: कर्नाटक से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि मामला मैसूर जिले का है, यहां एक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने डॉक्टर और इंजीनियर होने का दावा करते हुए 15 महिलाओं को धोखा देकर उनसे शादी की। वहीं इसकी पोल तब खुली, जब एक सॉफ्टवेयर पेशेवर को उस पर संदेह हुआ, उसने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस में की, जिसके आधार पर व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।rn

rn

2014 से अब तक 15 से ज्यादा महिलाओं से की शादीrn

तो वहीं आरोपी की पहचान बेंगलुरु के बनशंकरी इलाके के महेश के.बी. नायक के रूप में हुई है, आरोप है कि 35 साल का आरोपी शादी के बाद पैसे और गहने लेकर भाग जाता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 2014 से अब तक 15 से ज्यादा महिलाओं से शादी की है। rn

rn

बताया जा रहा है कि एक सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल को पिछले साल आरोपी ने अपने जाल में फंसाया था, उसे आरोपी की खराब अंग्रेजी बोलने की क्षमता पर संदेह हुआ और मैसूर में उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। दरअसल पुलिस को पहले भी एक अन्य महिला से इस मामले में शिकायत मिली थी, पुलिस ने बताया कि आरोपी ने फर्जी वैवाहिक प्रोफाइल बन‍ाकर भोली-भाली महिलाओं को फंसाया।rn

rn

आरोपी ने ऐसे दिया धोखाrn

बताया जा रहा है कि आरोपी खुद को कभी इंजीनियर, तो कभी डॉक्टर बताता था। इतना ही नहीं उसने तुमकुरु शहर में एक फर्जी क्लिनिक भी बना रखा था, और एक नर्स को भी काम पर रखा था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि कई महिलाओं ने उसकी अंग्रेजी अच्‍छी न होने के कारण उसे अस्वीकार कर दिया था। आरोपी फिर कभी उन महिलाओं से नहीं मिला, जो ज्यादातर पढ़ी-लिखी थीं। वहीं जांच में पता चला कि आरोपी के चार बच्चे हैं, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है।rn

rn

Share This Article