Weather Update: देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, जानें मौसम विभाग का अलर्ट

First Ever News Admin
2 Min Read

First Ever News, Today Weather Update: जैसा की सभी जानते है मानसून देश के ज्यादातर राज्यों से विदाई ले चुका है, लेकिन फिर भी कई राज्यों में मॉनसून सक्रिय बना हुआ है। इसी के चलते आने वाले कुछ दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।rn

rn

मौसम विभाग का अलर्टrn

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने देश के कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो वहीं इसी के साथ देश के उत्तर पूर्वी हिस्से और दक्षिण में पहले से ही बारिश का दौर जारी है। दरअसल मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ ओडिशा, राजस्थान और महाराष्ट्र समेत देश के अन्य राज्यों से अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून विदा हो जाएगा, तो वहीं दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से मॉनसून पहले ही जा चुका है।rn

rn

यहां हो सकती है हल्की बारिशrn

आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम में 10 अक्टूबर को हल्की बारिश होने की संभावना है। तो वहीं अन्य दिनों में आसमान साफ बना रहेगा।

rn

इसी दौरान न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून वापसी के वक्त कुछ राज्यों में बारिश कर सकता है। जिसके चलते मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी (IMD) के मुताबिक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आज यानी रविवार को भारी बारिश होने की संभावना है।rn

rn

Share This Article