Mahindra XUV700 2024: महिंद्रा ने अपनी दमदार एसयूवी XUV700 को अपडेट कर मार्केट में उतार दिया है। तो वहीं इस नई 2024 महिंद्रा XUV700 को आप ₹13.99 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। साथ ही टॉप मॉडल की कीमत ₹23.99 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। तो चलिए आपको बताते हैं महिंद्रा एसयूवी के फीचर्स के बारे में….
Mahindra XUV700 2024 Launch
आपको बता दें कि महिंद्रा ने साल 2021 में XUV700 SUV लॉन्च की थी, तो वहीं एसयूवी ने अपनी 1.40 लाख से अधिक यूनिट बेची है, जिससे XUV700 एसयूवी यह माइलस्टोन हासिल करने वाली सबसे तेज महिंद्रा एसयूवी बन गई है।
Mahindra XUV700 2024 की कीमत
आपको बता दें कि नई साल पर यानी साल 2024 में महिंद्रा XUV700 SUV की कीमत ₹13.99 लाख से ₹23.99 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। साथ ही यह पांच अलग-अलग वैरिएंट और 5, 6 और 7-सीटर ऑप्शन में उपलब्ध है।
जानें डिजाइन के बारे में
आपको बता दें कि 2024 महिंद्रा XUV700 पुराने मॉडल जैसी दिखती है, जिसका डिजाइन और सिल्हूट पिछले मॉडल जैसा ही है। हालांकि AX7L और AX7 वैरिएंट के लिए नए नेपोली ब्लैक पेंट ऑप्शन को जोड़ने से यह दमदार एसयूवी और ज्यादा अट्रैक्टिव लगने लगी है। ये दोनों वैरिएंट वैकल्पिक डुअल-टोन एक्सटीरियर पेंट के साथ भी आते हैं।
जानें महिंद्रा XUV700 के इंटीरियर के बारे में
तो वहीं केबिन के अंदर महिंद्रा XUV700 SUV के अपडेटेड वर्जन में एयर वेंट और सेंट्रल कंसोल पर डार्क क्रोम फिनिश मिलता है। महिंद्रा ने कहा- XUV700 का AX7L वैरिएंट वेंटीलेटेड फ्रंट सीटों के साथ आता है, जिसमें फर्स्ट-इन-सेगमेंट मेमोरी ORVMs कस्टम सीट प्रोफाइल से जुड़े हैं और AX7 और AX7L दोनों वैरिएंट में कैप्टन सीटों का ऑप्शन है।
जानें Mahindra XUV700 2024 के फीचर्स
बता दें कि 2024 महिंद्रा XUV700 में बेहतरीन फीचर्स देखने को मिलते हैं, XUV700 एसयूवी इनबिल्ट ई-सिम की बदौलत ओवर-द-एयर सॉफ्टवेयर अपडेट क्षमता के साथ एड्रेनॉक्स सूट के साथ आने का दावा करती है। साथ ही यह सॉफ्टवेयर सूट 83 कनेक्टेड कार फीचर्स प्रदान करती है, जिसमें इकोसेंस लीडरबोर्ड, एम लेंस और टोल डायरी जैसे 13 नए अतिरिक्त फीचर्स शामिल हैं। इस एसयूवी के साथ महिंद्रा ने ASK महिंद्रा नाम से एक नई कंसीयज सर्विस भी शुरू की है।
Mahindra XUV700 2024 का दमदार इंजन
इसी के साथ ही XUV700 के इंजन की बात करें तो, एसयूवी में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 2024 महिंद्रा XUV700 SUV में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प मिलते हैं। पेट्रोल मॉडल में 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलता है, जबकि डीजल वैरिएंट में 2.2-लीटर टर्बो-डीजल मोटर मिलता है, जो आउटगोइंग मॉडल में भी काम करता है।