56 दिन का कार्यकाल था ट्रेलर, असली पिक्चर 8 अक्टूबर के बाद दिखाई जाएगी: सैनी

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हरियाणा के लोग चाहते हैं कि उन्हें और अधिक समय मिलना चाहिए था। भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उनकी घोषणाएँ मात्र घोषणाएँ नहीं, दीवार पर लिखी इबारत जैसी हैं, जिन्हे कोई मिटा नहीं सकता। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उनका 56 दिन का कार्यकाल तो मात्र ट्रेलर था 8 तारीख के बाद असली पिक्चर दिखाई जाएगी।

Admin
4 Min Read
Trailer had a duration of 56 days, the real picture will be shown after October 8: Saini

जींद: सफीदों में वरिष्ठ भाजपा नेता रामकुमार गौतम की नामांकन रैली के मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए आम जन से अपील की। मुख्यमंत्री ने सफीदों की जनता से कहा कि जनता ने उनके सर पर जो सम्मान की पगड़ी रखी है, भारतीय जनता पार्टी इस सम्मान को कभी कम नहीं होने देगी, बल्कि हमेशा और बढ़ाएगी| मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा का यह विधानसभा चुनाव कोई आम चुनाव नहीं, बल्कि हरियाणा की आने वाली कहानी को लिखने वाला चुनाव है| कांग्रेस नेताओं पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि दीपेन्द्र हुड्डा का उनसे हिसाब मांगना उल्टे चोर कोतवाल को डांटने जैसा है, और उनके कार्यकाल का सारा हिसाब जनता जानती है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हरियाणा के लोग चाहते हैं कि उन्हें और अधिक समय मिलना चाहिए था। भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उनकी घोषणाएँ मात्र घोषणाएँ नहीं, दीवार पर लिखी इबारत जैसी हैं, जिन्हे कोई मिटा नहीं सकता। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उनका 56 दिन का कार्यकाल तो मात्र ट्रेलर था 8 तारीख के बाद असली पिक्चर दिखाई जाएगी।

शायराना अंदाज में बोला कांग्रेस पर हमला

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उन्होंने अपने पिछले दो महीनों के कार्यकाल के एक-एक घंटे का हिसाब दिया है। शायराना अंदाज में कांग्रेस पर हमला करते हुए श्री सैनी ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं पर यह बात सटीक बैठती है, दिल में कसक है चेहरे पर नकाब लिए फिरते हैं, जिनके बही खाते खराब हैं वो हमारा हिसाब लिए फिरते हैं| उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने 60 दिन के कार्यकाल में हर दिन हरियाणा के हित के लिए कड़े फैसले लिए हैं।

 परिवारवाद और क्षेत्रवाद में लिप्त है कांग्रेस

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भूपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं लेकिन उनके सपने मात्र  सपने ही रह जाएंगे और 8 तारीख को भारतीय जनता पार्टी बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी और कांग्रेस के नेता बगलें झाँकते नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक नेता और कार्यकर्ता एकजुट है और साथ मिलकर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस में क्षेत्रवाद, परिवारवाद, और भाई भतीजावाद है, अगर उसको समाप्त करने का किसी में माद्दा है तो वह भारतीय जनता पार्टी में ही है|

हुड्डा से नहीं मिले सवालों के जवाब

मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश कम होने के कारण इस बार किसानों का खर्च ज्यादा हुआ और उस खर्च को कम करने के लिए सरकार ने किसानों के लिए प्रति एकड़ ₹2000 खाते में पहुंचाने का काम किया। हरियाणा के 50 लाख परिवारों को ₹500 का गैस का सिलेंडर दिया, हरियाणा के 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को इस  फैसले का लाभ मिलने वाला है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि हिसाब मांगने वाले भूपेंद्र हुड्डा से उन्होंने उनके शासनकाल का हिसाब मांगा था, उनसे कुछ प्रश्न किए थे जिनके उन्होंने आज तक उत्तर नहीं दिए हैं।

Share This Article